{"_id":"6487758ac5dba244270369a9","slug":"6-road-construction-start-amethi-news-c-96-1-slko1003-453-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छह सड़कों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छह सड़कों का निर्माण शुरू
Tue, 13 Jun 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। ग्रामीण इलाके के लोगों को अब गड्ढे भरे मार्ग से निजात मिलेगी। ऐसे में लोगों को बेहतर आवागमन की सुविध मिलेगी। क्षेत्र में 10 किलोमीटर लंबे सात संपर्क मार्गों के लिए 5.99 करोड़ रुपये से होने वाले कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
क्षेत्र विकास के लिए विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला के प्रस्ताव पर नाबार्ड आरआईडीएफ योजना के तहत गांवों में इंटर कनेक्टिविटी के लिए छह करोड़ की लागत से सात संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू हो गया।
प्रस्तावित संपर्क मार्गों की लंबाई 10.36 किलोमीटर है। गुंगवाछ, कमासिन, पूरे पंडित में 1700 मीटर, बड़ी इटौरी में 1910 मीटर लंबाई में संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। बताया कि पूरे बेनीमाधव, दहियांवा, सवनगी इस्माइलपुर, कटरा-बेलखरी और सहजीपुर में गांवों को आपस में जोडऩे को पक्की सड़कें चालू वित्तीय वर्ष में बनवाई जाएंगी। डीडीसी जगन्नाथ पांडेय ने बताया कि निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है।