फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   54000 robbed from CSC runner

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर 54 हजार लूटे

Sat, 07 Aug 2021 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
54000 robbed from CSC runner
01 : मुसाफिरखाना : भीखीपुर में लूट के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : AMETHI
मुसाफिरखाना (अमेठी)। बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार को क्षेत्र में बैंक के एक ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने केंद्र संचालक को गोली मार कर घायल कर दिया और करीब 54 हजार रुपये लूट लिए। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को खदेड़कर पकड़ा। जमकर पिटाई करने के बाद बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना भीखीपुर के पास बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले किशुनदासपुर गांव निवासी मृत्युंजय मिश्र के साथ हुई। शनिवार सुबह दस बजे मृत्युंजय अपने केंद्र पर मौजूद थे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और नकदी लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन

मृत्युंजय ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार कर केंद्र पर मौजूद 54 हजार रुपये लूट लिए। गोली की आवाज सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश बाइक छोड़ कर भागने लगे। कुछ दूर जाने के बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों की पिटाई करते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेने के साथ गोली लगने से घायल मृत्युंजय को अस्पताल पहुंचाया। व बदमाशों को भी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत्युंजय व शिवम नामक एक बदमाश की हालात नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
मौके पर पहुंचे एएसपी विनोद कुमार पांडेय व सीओ मुसाफिरखाना मनोज यादव ने भी जांच की हैं। घायल संचालक के पिता हरिशंकर मिश्र ने केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पहचान सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के गांव अगई निवासी सत्यम शुक्ल, शिवम शुक्ल व मडहा गांव निवासी दिव्य दुबे के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि बदमाशों के पास से तीन तमंचे व बिना नंबर की एक बाइक बरामद की गई है।

घर के सामने महिला की चेन छीनी
भादर (अमेठी)। रामगंज क्षेत्र के कुरंग गांव में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रहने वाले हरिश्चंद्र विश्वकर्मा की पत्नी शिवमती शनिवार सुबह छह बजे घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी बीच बाइक से दुर्गापुर की तरफ से आए दो लोग घर के सामने उतरे और महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर रामगंज चौकी प्रभारी को दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed