फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   51 thousand migrants came to Amethi after lockdown

लॉकडाउन के बाद से अमेठी आए 51 हजार प्रवासी

Fri, 05 Jun 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
51 thousand migrants came to Amethi after lockdown
अमेठी। कोविड-19 के भय से दूसरे प्रांतों में रहकर नौकरी व व्यवसाय करने वालों की घर वापसी का सिलसिला लॉकडाउन-1 लागू होने के 72 दिन बाद भी जारी है। आलम यह है कि जिले में अब तक कुल 51,133 लोग अपने घर पहुंचे हैं। दूसरे प्रांतों से अपने घर लौटने वालों की सर्वाधिक संख्या (15,595) गौरीगंज तहसील में है।
विज्ञापन

कोरोना कोविड-19 के लगातार बढ़ते संक्रमण ने लोगों को भयभीत कर रखा है। यह वजह है कि रोजी रोटी के सिलसिले में अपनों को छोड़कर दूसरे प्रांतों व जिलों में रहने वाले लोग इन दिनों अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं।
विज्ञापन

घर वापस आने वालों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जो कई-कई वर्ष अपने घर नहीं आते थे। लॉकडाउन लागू होने के बाद घर वापसी करने वाले प्रवासियों का जो आंकड़ा प्रशासन के पास है उसके अनुसार जिले में लॉकडाउन-1 (25 मार्च) लागू होने के बाद से चार जून तक (72 दिन) कुल 51,133 प्रवासी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब होगा कि प्रशासन के पास मौजूद यह आंकड़े वह हैं जो उनकी ओर से बनाए गए बैरियर से होकर गुजरे हैं या फिर स्व जागरूकता के तहत अपनी जांच कराने अस्पतालों तक पहुंचे हैं।

जिले में प्रवासियों की सर्वाधिक संख्या गौरीगंज तहसील में सामने आई है। यहां कोविड-19 के भय से 15,595 लोग अपने घरों को वापस आए हैं। इसी तरह अमेठी में 11,771, मुसाफिरखाना में 11,711 व तिलोई में 12,056 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed