फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   500 youth got jobs

Amethi News: 500 युवाओं को मिली नौकरी

Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
500 youth got jobs
रोजगार मेले में कंपनी के लगे काउंटर पर फार्म भरते अभ्यर्थी। संवाद
अमेठी सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज में सोमवार को लगे रोजगार मेले में 500 से अधिक युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और आईटीआई गौरीगंज की ओर से आयोजित मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियां पहुंचीं। हाईस्कूल, स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मेले में स्वीटी का दिल्ली की हेल्थ नर्स प्राइवेट लिमिटेड में 13 हजार रुपये मासिक वेतन पर चयन हुआ।
विज्ञापन


पूरे बाबा निवासी बीए और कंप्यूटर डिप्लोमा धारक प्रदीप कुमार का एचडीएफसी में 22,500 रुपये मासिक वेतन पर चयन हुआ। रायपुर फुलवारी निवासी ओम प्रकाश का दिल्ली की ओम लार्जेस्ट कंपनी में 16 हजार रुपये मासिक वेतन पर चयन हुआ। मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, डीडीओ वीरभानु सिंह, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवाकांज माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed