{"_id":"5f04a8138ebc3e433121e768","slug":"49-challan-of-without-mast-people-amethi-news-lko529659553","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं लगाने वाले 49 व्यक्तियों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क नहीं लगाने वाले 49 व्यक्तियों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने तथा नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जिले की पुलिस इन दिनों लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को जिले में अनलॉक-2 में नियमों का उल्लंघन करने वाले 54 लोगों के खिलाफ तो नियम विरुद्ध मिले 102 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों पर 1.3 लाख रुपये जुर्माना किया गया है।
कोरोना वायरस को आम लोगों में फैलने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शासन के नियमों का जिले में पूरी तरह से पालन कराने की कोशिश में जुटी पुलिस अब उल्लंघन करते वालों पर कार्रवाई कर रही है। लॉकडाउन समाप्त होने तथा अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करते हुए नियमों का पालन कराने की मुहिम चलाता रहा। जागरूकता कार्यक्रम व अपील के बावजूद लोग लगातार नियमों की अनदेखी करते रहे।
आए दिन नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सभी थानाध्यक्षों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे दिया। एसपी के निर्देश पर प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान संचालित हो रहा है। इस दौरान पुलिस कर्मी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
यही नहीं ऐसे लोगों पर जुर्माना भी ठोंका जा रहा है। एसपी के अनुसार सोमवार को जहां 102 वाहनों का ई-चालान करते हुए उन पर एक लाख आठ हजार 700 रुपये का जुर्माना किया वहीं मास्क न लगाने पर 49 लोगों का चालान काटते हुए चार हजार 900 का जुर्माना तो अनलॉक के अन्य नियमों का उल्लंघन करने पांच व्यक्तियों का चालान करते हुए 1,250 रुपये जुर्माना किया गया है।