फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   48 thousand students still waiting for uniform budget

48 हजार बच्चों को यूनिफार्म अनुदान नहीं

Mon, 07 Nov 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
48 thousand students still waiting for uniform budget
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूल में पंजीकृत 48,086 नौनिहालों को यूनिफॉर्म अनुदान का लाभ 10 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाया है। अब तक सिर्फ 1.54 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी पोर्टल से अनुदान राशि अंतरित की गई है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में 1,139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल में पंजीकृत 2,02,863 लाख बच्चों को शैक्षिक सत्र 2022-23 में यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा व स्वेटर तथा स्टेशनरी क्रय करने के लिए 12 सौ रुपये अनुदान दिया जाना है।
विज्ञापन

अनुदान राशि का अंतरण नौनिहालों के अभिभावकों के बैंक खाते में होना है। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आधार कार्ड के साथ प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया गया है। स्कूलों में पंजीकृत 2,02,863 विद्यार्थियों में अब तक 1,83,323 विद्यार्थियों को आधार कार्ड से लैस किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी करने के बाद तीन चरणों में 1,54,712 विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते में अनुदान राशि डीबीटी पोर्टल से अंतरित की गई। अब तक 15,817 नौनिहाल का आधार कार्ड नहीं बना पाया है तो 1,418 के आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई अधूरी होने के साथ 2,240 का सत्यापन बीईओ स्तर पर लंबित पड़ा है।
28,611 विद्यार्थियों के आधार प्रमाणीकरण पूरा करने के बाद राज्य स्तर से धनराशि अंतरण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है तो बेसिक शिक्षा विभाग आधारकार्ड विहीन नौनिहालों का आधार कार्ड तैयार कर सत्यापित करने की कोशिश में जुटा है।
बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि जिले में आधार निर्माण व प्रमाणीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत नौनिहालों का आधार कार्ड बनाने के साथ प्रमाणीकरण की कार्रवाई लगातार की जा रही है। आधार प्रमाणीकरण करने के बाद डीबीटी पोर्टल पर बैच भी तैयार किया जा रहा है।

बैच के आधार पर शासन से खातों में अनुदान राशि अंतरित की जा रही है। आधार पंजीयन व प्रमाणीकरण कर डीबीटी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। अनुदान योजना से कोई भी नौनिहाल वंचित नहीं हो, इसके लिए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed