{"_id":"62d5af1ef745cf1af526524e","slug":"42-bed-covid-ward-to-be-developed-in-district-hospital-amethi-news-lko6400911187","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.13 करोड़ से जिला अस्पताल में बनेगा 42 बेड का कोविड वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.13 करोड़ से जिला अस्पताल में बनेगा 42 बेड का कोविड वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमितों के उपचार के लिए जिला अस्पताल परिसर में 42 बेड का विशेष वार्ड स्थापित होगा। 1.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस वार्ड के स्थापना की स्वीकृति भी मिल चुकी है। बजट का आवंटन होते ही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस निर्माण कार्य शुरू करेगा।
कोविड संक्रमितों को बेहतर उपचार दिया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने परिसर में कोविड वार्ड निर्माण की योजना बनाई है। योजना को अमली जामा पहनाया जा सके इसके लिए जिला अस्प्ताल परिसर में खाली भूमि चिह्नित कर निर्माण की स्थानीय दर पर 1.13 करोड़ रुपये का अनुमानित आगणन बीते दिनों शासन को भेजा गया।
शासन से विभाग के प्रस्ताव पर 42 बेड के कोविड वार्ड निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। स्वीकृति के बाद निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस जलनिगम यूनिट 44 अयोध्या को दी गई है। विभाग शासन से बजट के आवंटित होने की प्रतीक्षा कर रहा है। धनावंटन होते ही स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी में मानक के अनुसार कोविड वार्ड निर्माण कार्य पूरा कराएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के जेई आरसी प्रजापति ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाला वार्ड 42 बेड का होगा। कोविड वार्ड में अलग-अलग कक्षों में 12 बेड बच्चों के लिए व 30 अन्य मरीजों के लिए होंगे। स्वास्थ्यकर्मियों व चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कक्ष के साथ परिसर में प्रसाधन, पेयजल सुविधा के साथ प्रतीक्षालय का निर्माण होगा।