{"_id":"66d2502c9cb597e7a00018d4","slug":"400-nominations-in-the-district-under-inspire-scheme-amethi-news-c-96-1-gon1004-124649-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: इंस्पायर योजना में जिले में हुए 400 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: इंस्पायर योजना में जिले में हुए 400 नामांकन
Sat, 31 Aug 2024 04:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में इंस्पायर योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने की कवायद की जा रही है। जिले के सभी विद्यालयों से न्यूनतम दो व अधिकतम पांच वैज्ञानिक छात्र-छात्राओं का चयन किया जाना है। विज्ञान की खोज या शोध से जुड़ा हुआ मॉडल भी आनलाइन अपलोड किया जाना है। इस योजना में 90 विद्यालयों के करीब 400 मेधावियों का नामांकन कर लिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी विकास खंडों में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्य इस बीच तेज कर दिया गया है। जिसमें निजी विद्यालयों को फोन करके नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। 15 सितंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित है। संवाद