फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   40 kg ganja recovered from car, two smugglers arrested

Amethi News: कार से 40 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 07 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
40 kg ganja recovered from car, two smugglers arrested
गौरीगंज (अमेठी)। गांजा तस्करी की सूचना पर सक्रिय संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात 40 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। शुक्रवार को गांजा तस्करी की सूचना पर मुंशीगंज के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय व एसओजी प्रभारी धीरेंद्र वर्मा ने दरपीपुर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम को देख एक लग्जरी वाहन वापस कर भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने दौड़ाकर घेराबंदी कर तो दो आरोपी समेत व वाहन को दबोच लिया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर भाग निकले। टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 40 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रायबरेली जिले के गुरु बक्शगंज थानाक्षेत्र के टिकरा निवासी अनुज मौर्य व शिवगढ़ थानाक्षेत्र के शिवली चौराहा निवासी शोएब के रूप में हुई। फरार आरोपी की पहचान मिल एरिया अमावां निवासी सुनील गोस्वामी तथा गुरू बक्शगंज थाने के मजोहन निवासी विभू सिंह के रूप हुई। पकड़े गए तस्करों ने बिहार व झारखंड प्रदेश से गांजा खरीदकर जिले व सुल्तानपुर के साथ कई स्थानों पर तस्करी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


बताया कि कार में मौजूद गांजा झारखंड से खरीद कर लाए थे। सुल्तानपुर जिले में बेचने के लिए उसे लेकर जा रहे थे। पुलिस सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करते हुए गांजा व वाहन सीज कर दोनों का चालान कोर्ट भेज दिया। मजिस्ट्रेट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट चालान भेजने के बाद पुलिस टीमें फरार तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हं। एसपी डॉ. इलामारन जी.ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ निर्माण व बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए अभियान संचालित हो रहा है। जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed