फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   38 teachers teaching Sanskrit to 1034 children

1034 बच्चों को संस्कृत पढ़ा रहे 38 शिक्षक

Fri, 22 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
38 teachers teaching Sanskrit to 1034 children
गौरीगंज (अमेठी)। शासन-प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले के सात सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। इन स्कूलों में मात्र 1034 विद्यार्थी ही पंजीकृत हैं। इन बच्चों को शिक्षा देने के लिए शासन 38 शिक्षकों की तैनाती कर उनके वेतन मद पर प्रति माह करीब 40 लाख रुपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन

जनपद में बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग यूपी बोर्ड के साथ संस्कृत बोर्ड के सात सहायता प्राप्त स्कूलों का भी संचालन कराता है। शासन व जिला प्रशासन की तमाम कोशिश के बाद संस्कृत माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक सत्र में छात्र संख्या बढ़ने के बजाए घटती जा रही है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां माध्यमिक स्कूलों में छात्र संख्या पर्याप्त होने के बावजूद शिक्षकों की कमी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ जिले के सात संस्कृत माध्यमिक स्कूलों में प्रथम, पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा में पंजीकृत बच्चों को शिक्षा देने के लिए 38 शिक्षकों की तैनाती की गई है। इन शिक्षकों पर 1034 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 शिक्षकों के वेतन मद में विभाग को प्रति माह करीब 40 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। एक तरफ जहां इन स्कूलों में छात्र संख्या कम होने के बावजूद छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप निर्धारित मानक के अनुसार अधिक शिक्षकों की तैनाती है वहीं दूसरी तरफ माध्यमिक राजकीय/सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की भारी कमी है।
यहां संचालित हो रहे संस्कृत स्कूल
संस्कृत बोर्ड का पटल संभालने वाले विकास तिवारी ने बताया कि जिले में कुल सात संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। इनमें श्रीमत परमहंस संस्कृत माध्यमिक स्कूल टीकरमाफी, गौरीशंकर संस्कृत माध्यमिक स्कूल सिंगठी, रामजानकी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शुकुल बाजार, श्रीपंच संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कौहारमल, देवीपाटन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अमेठी, नागेश्वर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय हसरमपुर व स्वामी ब्रह्मानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कस्थुनी पूरब (यह सभी सहायता प्राप्त हैं) शामिल है। इसके अलावा गिरिजा शंभू संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कटारी को वित्त विहीन मान्यता मिली है।
जिले में दो संस्कृत डिग्री कॉलेज
जिले में श्रीमत परमहंस संस्कृत महाविद्यालय टीकरमाफी (अमेठी) व शिवबहादुर संस्कृत महाविद्यालय अहोरवा भावनी (तिलोई) वित्त पोषित महाविद्यालय के रूप में संचालित हैं। यहां भी छात्रों की संख्या संतोषजनक नहीं है।

दिया गया निर्देश
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने कहा कि स्कूल प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। शैक्षिक सत्र में अभी प्रवेश चल रहा है। प्रधानाचार्यों को अभिभावकों से संपर्क कर स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। छात्र संख्या नहीं बढ़ने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed