{"_id":"5f4a81dc8ebc3e876b0db42e","slug":"38-new-corona-patient-in-amethi-amethi-news-lko537486935","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ब्लॉक कर्मी समेत 38 निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ब्लॉक कर्मी समेत 38 निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन को मिली 1,630 लोगों की जांच रिपोर्ट में सात ब्लॉक कर्मी समेत 38 नए पॉजिटिव मरीज मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में भादर ब्लॉक के छह कर्मी व एक कर्मचारी के परिवार के पांच सदस्य के अलावा एसपी कार्यालय व पुलिस लाइंस के एक-एक सिपाही भी शामिल हैं। डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कार्य करने के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है।
जिले में पांच मई से कोरोना संक्रमितों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन को शुक्रवार देर रात अलग-अलग स्थानों से लिए गए 1,630 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। प्राप्त रिपोर्ट में 38 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई तो 1,550 की रिपोर्ट निगेटिव, 42 सैंपल लीक व 21 संक्रमितों के सही होने की बात कही गई थी।
पॉजिटिव मिले लोगों में भादर ब्लॉक के सात कर्मचारी व एक कर्मी के परिवार के चार सदस्य, एसपी ऑफिस व पुलिस लाइंस के एक-एक पुलिस कर्मी के साथ गौरीगंज ब्लॉक के अलग-अलग गांव के पांच, अमेठी ब्लॉक के दो, बाजार शुकुल ब्लॉक में आठ, जगदीशपुर में तीन, शाहगढ़, सिंहपुर, जामो व बहादुरपुर ब्लॉक के एक-एक तथा मुसाफिरखाना ब्लॉक के अलग-अलग गांव के तीन स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य के लिए टीम गठित की है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमें शनिवार को संक्रमितों के गांव व मोहल्लों को सील करते हुए सैनिटाइजर छिड़काव, थर्मल स्क्रीनिंग व उनके क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग करने में जुटी रहीं।
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 1,135 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 887 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में छह की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 242 मरीजों का इलाज अस्पतालों या होम आइसोलेशन में चल रहा है।