फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   34 percent people got both doses of the vaccine

34 फीसदी लोगों को लगीं टीके की दोनों डोज

Tue, 26 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
34 percent people got both doses of the vaccine
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के पहले जिले में शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य है। जिले में अब तक 10,01,988 लोगों को पहली डोज तो 3,41,726 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों में लक्ष्य की तुलना में 70.42 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज व इनमें से 34.10 फीसदी लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कोविड संक्रमण के पहली व दूसरी लहर मेें कोरोना जांच कराने वाले कुल 9,961 लोग संक्रमित हुए थे। संक्रमित होने वालों में 143 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में मिले मरीजों व मौतों के बाद लोगों को इससे बचाव का टीका लगाए जाने की कवायद शुरू की थी। कोविड संभावित तीसरी लहर के पहले जिलेवासियों का कोविड वैक्सीनेशन कर संक्रमण से बचाव की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवायद के तहत न सिर्फ जिला अस्पताल व सभी सीएचसी में नियमित टीकाकरण किया जा रहा है बल्कि विशेष अभियान चलाकर तकरीबन प्रतिदिन 215 से 225 स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों में कोविड टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के साथ पर्याप्त मात्रा में वैक्सीनेशन की आपूर्ति सुनिश्चित कर निगरानी की जा रही है।
जिले के लिए लक्षित टीकाकरण के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग 25 अक्तूबर तक 10,01,988 व्यक्तियों को पहली व 3,41,721 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगने के बाद जिला टीकाकरण रैंकिंग में प्रदेश में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
युद्धस्तर पर चल रहा टीकाकरण : सीएमओ
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य की तुलता में अब तक 70.42 प्रतिशत लोगों को पहली डोज इनमें से 34.10 फीसदी लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। शेष को टीका लगाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

दिक्कत हो तो करें शिकायत : डीएम
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव का एक मात्र साधन टीकाकरण व नियमों का पालन करना है। डीएम ने लोगों से कोविड टीकाकरण करवाने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण में कोई परेशानी होने पर कोविड कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed