फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   332.73 MT wheat procured from 93 farmers in 17 days

Amethi News: 17 दिन में 93 किसानों से 332.73 एमटी गेहूंं की हुई खरीद

Tue, 18 Apr 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
332.73 MT wheat procured from 93 farmers in 17 days
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत निर्धारित क्रय केंद्र किसानों को अपनी तरह आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। 30 क्रय केंद्रों पर सिर्फ 93 किसानों से 332.73 एमटी गेहूं की खरीद हो पाई है। विपणन छोड़कर किसी एजेंसी ने अब तक खरीदे गए गेहूं का भुगतान नहीं किया है। रवि सीजन में जिला प्रशासन ने पांच एजेंसी के 67 क्रय केंद्रों (विपणन शाखा के 16, पीसीएफ के 25, यूपीएसएस के 10 क्रय केंद्र, मंडी समिति के एक और यूपीपीसीयू के 15 क्रय केंद्र) को मंदूरी दी है। इन केंद्रों पर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होनी है।
विज्ञापन

17 दिन में विपणन एजेंसी के 16 क्रय केेेंद्रों पर 72 किसानों से 248.35 एमटी गेहूं खरीदा गया है। खरीद के बाद 52.74 लाख में 25.62 लाख रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। पीसीएफ एजेंसी के 25 क्रय केंद्रों में सिर्फ सात केंद्र की ही बोहनी हुई है। सात क्रय केंद्र पर 12 किसानों से 62.23 एमटी गेहूं खरीदा गया है। यूपीएसएस के 10 क्रय केद्रों पर चार किसानों से 10.55 एमटी गेहूं खरीदा गया है। पीसीयू के 15 क्रय केंद्रों में दो क्रय केंद्र पर दो किसान से 1.70 एमटी गेहूं खरीद हुई है। एफसीआईसी के एक क्रय केंद्र पर तीन किसानों से 9.90 एमटी गेहूं खरीदा गया है। विपणन छोड़ अन्य एजेंसी पर गेहूं बेचने वाले किसानों को अब तक भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की यह स्थिति तब है जब अधिकांश किसान गेहूं की कटाई व मड़ाई कर चुके हैं। जबकि अढ़तियों के यहां किसानों के भीड़ लगी है और क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। इतना ही नहीं फसल बिक्री के लिए तिलोई में 1,073, मुसाफिरखाना में 284, गौरीगंज में 754 तथा अमेठी में 263 किसान पंजीयन भी करा चुके हैं। ऐसे में जिले में लक्ष्य पूरा हो पाना असंभव प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य के अनुसार होगी खरीद
सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को पंजीकृत किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद करने का निर्देश दिया गया है। खरीद के बाद 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था होने से नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक दशा में खरीद पूरी की जाएगी।
- संतोष कुमार द्विवेदी-डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed