फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   32440 voters removed from the list in voter list revision campaign32440 voters removed from the list in voter list revision campaign

Amethi News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सूची से हटे 32440 मतदाता

Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
32440 voters removed from the list in voter list revision campaign32440 voters removed from the list in voter list revision campaign
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव के लिए 13 अक्तूबर से नौ दिसंबर संचालित हुआ था पुनरीक्षण अभियान 32,440 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। वहीं अभियान में 47,209 मतदाताओं को जोड़ा भी गया है। हालाकि नामांकन तक अर्ह मतदाताओं को वोटर बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


लोकसभा सामान्य चुनाव-2024 के मद्देनजर जिले में सात अक्तूबर से नौ दिसंबर तक मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसके तहत नए मतदाताओं को जोड़ने और मृत या स्थानांतरित हुए वोटरों के नाम काटने को लेकर आवेदन लिया गया। नौ दिसंबर तक चले विशेष पुनरीक्षण अभियान में फार्म छह के 48,117 नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वहीं फार्म सात के 34361 और फार्म आठ के 9708 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

जांच के बाद फार्म सात के 1147 मामले निरस्त करने के बाद 32440 मतदाताओं का नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया हुई। इसी तरह नाम जोड़ने के लिए प्राप्त 481117 में जांच के बाद पात्र मिले 47209 मतदाताओं का नाम अपलोड किया गया। नाम कटने वाले मतदाता के दो जगह वोटर होने व नाम, पता, फोटो होने की जानकारी सामने आई है। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के 750311 पुरूष व 679101 महिला तथा 93 थर्ड जेंडर को शामिल करते हुए सूची प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावे और आपत्तियों के आधार पर हुई कार्रवाई
निर्वाचन विभाग की मानें तो बूथ लेवल अधिकारियों ने चारों तहसीलों के मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर फार्म जमा कराए। बूथ व डोर-टू-डोर दावे प्राप्त करने के लिए 13 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक अभियान संचालित हुआ। अभियान में प्राप्त फार्मो की जांच करने के बाद नाम काटने या जोड़ने की कार्रवाई पूरी हुई है।


गलत नाम कटे या जुड़े तो बीएलओ होंगे जिम्मेदार
एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची से नाम बढ़ाने या घटाने की प्रक्रिया बीएलओ ने ही की है। उन्हीं की पूरी जिम्मेदारी है। कहा कि सूची में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत अभी नहीं मिली है। राजनीतिक दलों को सूची उपलब्ध करा दी गई है, जिससे वह भी जानकारी कर लें। यदि बीएलओ की ओर से फर्जी ढ़ग से नाम काटने या जोड़ने से जुड़ा कोई मामला प्रकाश में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
बाक्स
विधान सभा - हटाए गए नाम - शामिल हुए नाम
तिलोई - 7947 - 11407
जगदीशपुर - 8534 - 13456
गौरीगंज - 8547 - 11338
अमेठी - 7412 - 11008
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed