{"_id":"673a4ed5ac2c2bed090b9ec4","slug":"30-roads-will-be-built-in-gauriganj-amethi-news-c-96-1-ame1002-129630-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गौरीगंज में बनाई जाएंगी 30 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गौरीगंज में बनाई जाएंगी 30 सड़कें
Mon, 18 Nov 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गौरीगंज नगर पालिका बहुत ही जल्द स्वच्छ और सुंदर दिखने के साथ ही यहां की सड़कें चमाचम दिखेंगी। हाल में ही पालिका परिषद की बैठक में तैयार हुए प्रस्ताव पर शासन ने भी मुहर लगा दी है। शहर में 30 सड़कों और नालियों के निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए शासन ने 2.05 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह कार्य 15वें वित्त आयोग के जरिए कराया जाएगा।
एक जुलाई 2010 को अमेठी जिला बनने के बाद 27 फरवरी 2015 को गौरीगंज को नगर पालिका परिषद का दर्जा मिला था। शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों को 25 वार्ड में विभाजित किया गया था। लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परिक्षेत्र में निवास करने वाली करीब 35 हजार आबादी है। बदहाल सड़कों व जलनिकासी के बेहतर इंतजाम न होने के कारण लोगों को जलभराव के साथ ही गड्ढायुक्त सड़कों पर चलने की परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने इसकी कई बार शिकायत की।
लोगों को सुविधा देेने और नगर पालिका परिषद को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए पालिका परिषद की गत दिनों बैठक हुई। इसमें इंटरलॉकिंग सड़क, नाली व नाला निर्माण के साथ ही अन्य विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव के बाद 30 स्थानों पर इंटरलाकिंग सड़क, नाली व नाला निर्माण का अनुमानित आगणन तैयार कर शासन से 2.05 करोड़ रुपये की मांग की। शासन से 15वें वित्त आयोग की धनराशि से प्रस्तावित कार्य पूरा करने की मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन
तीन माह में प्रस्तावित कार्य पूरा करवाने के लिए पालिका निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करने में जुटी है। ठेकेदार का चयन होने के बाद परिक्षेत्र में इंटरलॉकिंग सड़कों का जाल बिछेगा और जलनिकासी के लिए नाली निर्माण सहित अन्य कार्य भी होंगे। क्षेत्र में बनने जा रहीं इन 30 नई सड़कों से लोगों का सफर भी सुहाना होगा और लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी।
मानक के अनुसार पूरा होगा प्रस्तावित कार्य
अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता ने बताया कि पालिका परिषद में विकास कार्यों के प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी मिली है। जारी धनराशि से अलग-अलग वार्ड क्षेत्रों में 30 स्थानों पर इंटरलाॅकिंग सड़क व नाली का निर्माण होगा। कार्य की गुणवत्ता कायम रहे, इसके लिए निगरानी का प्रबंध करते हुए मानक के अनुसार कार्य पूरा कराया जाएगा
नगरीय क्षेत्र को साफ व सुंदर बनाने की प्राथमिकता
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्र को सुविधा से लैस कर स्वच्छ बनाना सभी की प्राथमिकता में है। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से प्रस्तावित कार्य पूरा करवाने की प्रक्रिया जल्दी पूरी कराई जाएगी। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि लगातार सर्वे करवाते हुए पालिका परिषद परिक्षेत्र में आवश्यक कार्य करवा जा रहा है।