{"_id":"616c62a99a0fea3ebf30e61a","slug":"30-families-forced-to-stay-in-the-dark-for-ten-days-amethi-news-lko6004359153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर 30 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर 30 परिवार
विज्ञापन
12 : संग्रामपुर : बेलखरी गांव में खराब पड़ा विद्युत ट्रांसफॉर्मर। -संवाद
- फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर फुंकने से पिछले दस दिनों से 30 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों द्वारा ऑनलाइन के साथ व्यक्तिगत सूचना देने के बावजूद अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया।
ब्लॉक क्षेत्र के बेलखरी गांव में खेरौना विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। पावर कारपोरेशन की ओर से गांव में 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर पिछले दस दिन पहले फुं क गया। ट्रांसफॉर्मर से गांव के 30 घरों को आपूर्ति मिलती थी।
ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से गांव के 30 परिवार दस दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। आपूर्ति ठप होने से जहां लोग गर्मी से परेशान हैं वहीं सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। सबसे बड़ी समस्या मोबाइल चार्ज करने तथा सबमर्सिबल नहीं चलने से पीने के पानी की है। ट्रांसफॉर्मर जलने पर ग्रामीणों ने पहले संबंधित अवर अभियंता को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
दो दिन बीतने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन भी कर दी। बावजूद इसके दस दिन बीतने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की गई। ऐसे में प्रदेश सरकार तथा ऊर्जा मंत्री द्वारा ऑनलाइन शिकायत के निस्तारण के लिए तय समय सीमा भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम अरुण कुमार से प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों में नाराजगी
ग्रामीण सोनू मिश्र ने बताया कि दस दिन से ट्रांसफॉर्मर जला है। ऑनलाइन शिकायत भी की गई लेकिन उसका कोई मतलब नहीं निकल रहा। ग्रामीण अमित द्विवेदी का कहना है कि जिम्मेदार ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए पैसा मांग रहे हैं। अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। कृष्ण कुमार ने बताया कि दस दिन से विभाग उदासीन बना है। जिम्मेदारों पर जनप्रतिनिधियों के कहने का भी कोई असर नहीं पड़ रहा।