फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2994 patients were treated at the fair

Amethi News: मेले में 2994 मरीजों का उपचार

Mon, 08 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
2994 patients were treated at the fair
गौरीगंज के जेठूमवई पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन


अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। मेले में 2994 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई। वहीं गंभीर मिले 25 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।



गोसाईगंज पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित राय की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में डॉ. अनुराधा, फार्मासिस्ट दिव्यानी सिंह सहित अन्य स्टाफ तैनात रहा। सुबह 12:45 बजे तक कुल 85 मरीज पहुंचे, जिनमें से 12 की जांच पूरी कर दवाएं वितरित की गईं। मेले में पहुंचीं झाऊनेई गांव निवासी बुजुर्ग शांति देवी ने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, पेट दर्द व गैस की समस्या से परेशान हैं। बाहर से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन



बियसिया गांव निवासी अनीता ने बताया कि कई दिनों से जुकाम, बुखार संग हाथ-पैर में दर्द बना हुआ है। निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। गड़ेरी गांव निवासी बुजुर्ग कामता प्रसाद ने बताया कि सांस फूलने की समस्या संग कमजोरी के कारण चलने में दिक्कत हो रही है। जांच कराकर प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे थे, लेकिन आराम कम मिल रहा था। यहां मेले में चिकित्सक ने जांच कराई है। दवा देने संग चिकित्सक ने खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगहर निवासी राज पांडेय ने बताया कि कई दिनों से जुकाम, बुखार आ रहा है। वहीं जेठूमवई पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में डॉ. पीतांबर कनौजिया की देखरेख में मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सक ने दवा देने संग खानपान और नियमित दवा लेने की सलाह दी है। मेले में डेंगू, मलेरिया और वायरल संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed