फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2445 patients were treated in the fair

Amethi News: मेले में 2445 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 21 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 21 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
2445 patients were treated in the fair
अमेठी सिटी। जिले के सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 2445 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। वहीं, 17 गंभीर मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया, साथ ही 22 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन



जिले के बाजारशुकुल सीएचसी क्षेत्र स्थित महोना पीएचसी पर प्रभारी डॉ. दिनेश तिवारी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेला ड्यूटी में लगे फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार सिंह, लैब सहायक अशोक गौतम, स्टाफ नर्स नीलम देवी मौजूद रहीं। वहीं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नदारद रहीं। 12:30 बजे तक मेले में करीब 43 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 15 मरीजों की जांच हुई थी।
विज्ञापन


मेले में पहुंचीं अनीता ने बताया कि साहब... खांसी के साथ बुखार से वह परेशान हैं। बाहर से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच कराते हुए दवा दी। मरीज अंतिमा ने बताया कि वह एक सप्ताह से वह खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। बाहर निजी चिकित्सक से दवा ली, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। दवा खाने के बाद कुछ आराम मिलता है, लेकिन दवा का असर खत्म होते ही बुखार तेज हो जाता है। चिकित्सक ने बुखार की जांच कराई। उसके बाद दवा देते हुए मौसम व खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीज शिवपता ने चिकित्सक को दिखाते हुए बताया कि साहब... बीपी व शुगर से आराम नहीं मिल रहा है। दवा काम नहीं कर रही है। । दवा खाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच कराते हुए दवा दी। इसके साथ ही सभी पीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने संचारी रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, बुखार आदि से बचने को लेकर लोगों को जागरूक किया।




सीएमओ ने मेले का किया निरीक्षण
जिले की पीएचसी जायस में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने मरीजों से व्यवस्थाओं के संबंध में जाना और स्वयं भी मरीजों का इलाज किया। निरीक्षण के दौरान मेले में 80 मरीजों का इलाज हुआ था। 15 मरीजों की जांच हुई थी। सीएमओ ने स्वयं मरीजों को देखकर दवा लिखी। उन्होंने चिकित्सकों को बाहर से जांच व दवाएं नहीं लिखने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed