फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   20 victims got back Rs 15.50 lakh from cyber thugs

Amethi News: साइबर ठगों से 20 पीड़ितों वापस कराए 15.50 लाख रुपये

Tue, 06 Aug 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
20 victims got back Rs 15.50 lakh from cyber thugs
अमेठी सिटी। पुलिस टीमों ने जिले में इस साल साइबर ठगी के शिकार हुए 20 लोगों को करीब 15 लाख 50 हजार रुपये वापस कराए हैं। रुपये वापस पाने वाले पीड़ितों ने खुशी जताते हुए पुलिस की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


दरअसल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, प्लास्टिक कार्ड और कैशलेस ट्रांजेक्शन के बढ़ते चलन के बीच साइबर क्राइम की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। साइबर अपराधी लोगों के बैंक खाते में सेंध लगाकर रुपये पार कर दे रहे हैं। इसका पता लोगों को तब चलता है, जब उनके मोबाइल पर खाते से पैसा निकलने का मैसेज आता है।
विज्ञापन


जिले में हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई साइबर जालसाजों का शिकार बन जाता है। साइबर जालसाज कभी लॉटरी खुलने के नाम पर तो कभी एटीएम बंद होने से बचाने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय गौरीगंज में संचालित हो रहे साइबर क्राइम अपराध थाने की पुलिस टीम ने 2024 में 20 लोगों को 15 लाख 50 हजार रुपये वापस करवाए हैं। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कोई भी बैंक अधिकारी किसी भी खाताधारक से फोन पर एटीएम, क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते से संबंधित कोई जानकारी नहीं मांगता। इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक खाते से संबंधित कोई जानकारी साझा न करें। ठगी का शिकार होने पर अपने करीबी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed