फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   20 thousand population in darkness from 33 kV line fault

33 केवी लाइन में फाल्ट से 20 हजार आबादी अंधेरे में

Sat, 22 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
20 thousand population in darkness from 33 kV line fault
अमेठी। मौसम में बदलाव के बीच शुक्रवार शाम आई तेज आंधी से 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसकी वजह से करीब 20 हजार आबादी को 24 घंटे से बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी फाल्ट खोजने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बीच शुक्रवार को मामूली बरसात के साथ तेज हवा चली थी। हवा की तीव्रता की वजह से कस्बा स्थित उपकेंद्र तक आई 33 केवी लाइन में कहीं फाल्ट आ गया। इसके बाद पावर कॉर्पोरेशन के कर्मियों ने इसकी खोजबीन शुरू की लेकिन फाल्ट नहीं मिला। रात बीतने के बाद शनिवार सुबह से ही दोबारा फाल्ट खोजने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

देर शाम तक कर्मी फाल्ट नहीं ढूंढ सके, इसके चलते कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की 20 हजार से अधिक आबादी को 24 घंटे से बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। इस समय बोर्ड परीक्षा के साथ ही स्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अवर अभियंता प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि फाल्ट खोजने का प्रयास किया जा रहा है। फाल्ट मिलते ही उसे दुरुस्त कर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed