फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   20 kabaddi players selected in trials

Amethi News: ट्रायल में 20 कबड्डी खिलाड़ी चयनित

Thu, 27 Nov 2025 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
20 kabaddi players selected in trials
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय ट्रायल में जूनियर बालक व बालिका वर्ग के 20 कबड्डी खिलाड़ियों का चयन किया गया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या के दिशा-निर्देश पर आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर बालक वर्ग में अनमोल, नवनीत तिवारी, हरिविजय मिश्र, अछत श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, उत्कर्ष मिश्र, नैतिक दीक्षित, जय दीक्षित, मोहम्मद अमीर को जगह मिली है। जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा त्रिपाठी, ममता सिंह, सपना पाल, लक्ष्मी यादव, तनिष्का शुक्ला, आराध्या भदौरिया, कृतिका, फिजा असलम, ऋचा त्रिपाठी और स्वाति शुक्ला चयनित हुई हैं। उप क्रीड़ाधिकारी मो. मोसरर्फ खां ने बताया कि यहां चयनित होने के बाद बालिका वर्ग का मंडल स्तर पर ट्रायल अयोध्या में शुक्रवार को, जबकि बालक वर्ग का शनिवार को होगा। वहां चयनित होने के बाद खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed