{"_id":"6a21cbcf9cb68447520b6c3a","slug":"20-additional-buses-will-run-for-police-recruitment-amethi-news-c-96-1-ame1012-167399-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस भर्ती के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस भर्ती के लिए चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें
Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। आठ से 10 जून तक आयोजित होने वाली परीक्षा को देखते हुए अमेठी डिपो से 20 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही पांच बसें रिजर्व रखी जाएंगी, जिन्हें जरूरत पड़ने पर विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा।
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और अंबेडकरनगर समेत विभिन्न जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि दूरदराज के जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सात जून की शाम से ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
परीक्षा अवधि के दौरान विशेष बस सेवा लगातार संचालित रहेगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद उनके गंतव्य तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है। 10 जून को अंतिम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद देर रात तक बसों का संचालन किया जाएगा।