फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   20 acres of wheat crop burnt to ashes due to short circuit

Amethi News: शॉर्ट सर्किट से 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

Sat, 06 Apr 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
20 acres of wheat crop burnt to ashes due to short circuit
आग को बुझाते ग्रामीण
मुसाफिरखाना(अमेठी)। मुसाफिरखाना के बरना-मुबारक मुबारकपुर और मठा रामपुर गांव में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कई किसानों की 20 बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र बरना-मुबारक मुबारकपुर और मठा रामपुर गांव में खेतों में गेहूं की फसल में शुक्रवार दोपहर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों की 20 बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने जानकारी, पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को दी। आग से राम सेवक, सूरत, जग्गा, रामशरण, राम दास और राकेश मणि की करीब 20 बीघे गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले अंकुर व सत्यम कुमार शुक्ल ने कहा कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना के बाद पहुंचे राजस्व कर्मियों ने क्षति का रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed