फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   1.70 lakhs were transferred from the account of the dead with fake documents

Amethi News: फर्जी दस्तावेजों से मृतकों के खाते से 1.70 लाख कराए ट्रांसफर

Thu, 17 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 17 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
1.70 lakhs were transferred from the account of the dead with fake documents
तिलोई(अमेठी)। ब्लॉक के शाहमऊ कस्बे में संचालित बड़ौदा यूपी बैंक में फर्जी दस्तावेजों के सहारे मृतकों के खाते से 1.70 लाख ट्रांसफर कराने का मामला प्रकाश में आया है। शाखा प्रबंधक ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मोहनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को शाखा प्रबंधक संजय सक्सेना ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि रामकली, रामराजा, भीखना देवी, ब्रजलाल, राम पियारे मृतक खातेदार हैं। इनके खाते से मेटरिया जनापुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख तनीम फातिमा पत्नी नूर मोहम्मद ने तत्कालीन बैंक कर्मियों को गुमराह कर कूट रचित दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद धोखाधड़ी करके मृतक खातेदार रामकली के खाते से 54 हजार, रामराजा के खाते से 52 हजार, भीखना देवी के खाते से 30 हजार, बृजलाल के खाते से 18 तथा रामपियारे के खाते से 15 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसकी जानकारी विभागीय कर्मियों को हुई तो जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन

दबाव बनाकर धनराशि तो वापस करा ली गई लेकिन, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पूर्व प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख तनीम फातिमा के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की है। एसपी डॉ. इलामारन जी ने सीओ तिलोई को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

उधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति नूर मोहम्मद ने बताया कि कस्बा शाहमऊ में बड़ौदा यूपी बैंक में ईंट भट्ठे का खाता खुला है, जिसका संचालन मेरी पत्नी द्वारा होता है। मुझे पता नहीं कब मेरे खाते में ट्रांजेक्शन किया गया और मेरी पत्नी के कोई हस्ताक्षर हैं। ऑडिट में मामला विभाग ने पकड़ा था। तत्कालीन मैनेजर को वाराणसी मंडल से बुलाया गया था। उन्होंने अपनी गलती को मानते हुए दोबारा उस पैसे को संशोधन कर वापस खातों में किया। इसमें मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed