फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   150 beegha crop drowned in flood

पांच गांवों के किसानों की 150 बीघा फसल जलमग्न

Sun, 09 Oct 2022 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
150 beegha crop drowned in flood
03 : बाजारशुकुल : जलमग्न हुई गन्ना की फसल। -संवाद - फोटो : AMETHI
बाजार शुकुल (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के पाली ग्राम पंचायत के पांच के दर्जनों किसानों की करीब 150 बीघा फसल पिछले दिनों हुई बारिश के पानी से पूरी तरह पानी में डूब गई है। किसानों की शिकायत के बाद मौके पर विकास व राजस्व विभाग की टीम मौके तक गई लेकिन फसल को पानी से बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। परेशान किसानों ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्थानीय विकास खंड की पाली ग्राम पंचायत गोमती नदी के किनारे स्थित है। इसी ग्राम पंचायत के पांच पुरवे (पूरे बोधी, समदा, पूरे कुर्मी, पूरे सुचित तिवारी व मदररहा) गोमती नदी के दूसरे छोर पर बसे हैं। इन गांव को गोमती नदी की बाढ़ से बचाने के लिए पूर्व में बंधा बनवाया गया था। लेकिन बंधे से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व हुई भारी बारिश का पानी बंधे के पास जमा हो गया। किसान राधिका प्रसाद तिवारी, राम नेवाज तिवारी, रामचंद्र तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, अवधेश कुमार, राजेश कुमार, मथुरा यादव, जमुना तिवारी, विनय कुमार समेत करीब एक दर्जन किसानों की करीब 150 बीघा धान व गन्ने की फसल पूरी तरह पानी से डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर विकास व राजस्व विभाग की टीमों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया लेकिन चार दिन से किसानों के खेतों में भरा पानी निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। परेशान किसानों ने डीएम से पानी से डूबी फसलों को बचाए जाने की मदद मांगी है। किसानों ने डीएम से कहा है कि बंधा में पाइप डलवाकर बारिश का जमा होने वाले पानी के निकासी की व्यवस्था कराकर स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed