फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   15 teachers and employees found missing in surprise inspection

औचक निरीक्षण में नदारद मिले 15 शिक्षक व कर्मचारी

Wed, 18 Aug 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 teachers and employees found missing in surprise inspection
गौरीगंज : रणंजय इंटर कॉलेज का बुधवार को औचक निरीक्षण करते डीआईओएस। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड नियंत्रण के बाद संचालित स्कूलों में शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को डीआईओएस ने शहर स्थित रणंजय इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 11 शिक्षक व चार शिक्षणेत्तर कर्मी अनुपस्थित मिले तो 8:10 बजे तक प्रार्थना भी नहीं हुई थी। स्कूल में अधिकांश बच्चे बिना मास्क लगाए मिलने से नाराज डीआईओएस ने अनुपस्थित कर्मियों का वेतन बाधित करते हुए जवाब देने तो नियमानुसार समय से स्कूल संचालित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोविड की दूसरी लहर में प्रभावित शिक्षण व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 16 अगस्त से जिले में संचालित यूपी बोर्ड के 241 माध्यमिक कॉलेज, संस्कृत बोर्ड के 10 कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड के 22 व आईसीएसई बोर्ड के एक स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ है। संचालित स्कूलों में बचाव की हकीकत व शिक्षण कार्य को देखने के लिए बुधवार को डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा सुबह 8:05 बजे रणंजय इंटर कॉलेज पहुंच गए। स्कूल में प्रधानाचार्य कक्ष बंद मिला तो परिसर में बिना मास्क बच्चे टहलते दिखे। यही नहीं स्कूल में प्रार्थना तक नहीं हुई थी। यही नहीं 7:45 पर स्कूल पहुंचने के बजाए 8:10 बजे तक शिक्षक विजयनाथ तिवारी, स्वामी शरण शुक्ल, कृष्ण कुमार मिश्र, सत्यप्रकाश पांडेय, करुणेद्र कुमार, सुरेंद्र प्रताप, प्रभुदयाल, दिवाकर पांडेय, अरविंद कुमार पाठक, वेद प्रकाश मिश्र व आराधना तथा लिपिक सिद्धार्थ, परिचारक राम बहादुर, रामशंकर व शिवकुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

स्कूल में समय से शिक्षण कार्य शुरू नहीं होने, कोविड बचाव प्रोटोकॉल निमयों को पालन नहीं होने से नाराज डीआईओएस ने अनुपस्थित कर्मियों का वेतन बाधित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य डॉ. सुनील शुक्ल को 8:00 बजे प्रार्थना संपादित कर समय से कक्षाएं संचालित कराने व गेट पर सैनिटाइजर के बाद बिना मास्क बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं देने तथा नियमानुसार स्कूल संचालित करने का निर्देश दिया। डीआईओएस ने भविष्य में कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed