फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   15 poles fell due to storm and rain, electricity was cut off in many areas

Amethi News: आंधी-बारिश से 15 पोल गिरे, कई इलाकों की गुल रही बिजली

Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
15 poles fell due to storm and rain, electricity was cut off in many areas
जगदीशपुर में बिजली ठीक करता ऊर्जा निगम कर्मी। -स्थानीय लोग
अमेठी सिटी। जिले में शनिवार को दोपहर बाद चली तेज आंधी व इसके बाद हुई बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। विद्युत पोल व तार टूट जाने से कई इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। इससे करीब एक लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम के कर्मचारी रविवार को भी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन



मौसम के बदलते मिजाज से किसान ही नहीं बल्कि आम लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार दोपहर बाद आई तेज आंधी से कई जगह पेड़ उखड़कर बिजली की लाइन पर गिर गए। इससे तार के साथ पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिले भर में 15 से अधिक विद्युत पोल टूट गए। जगदीशपुर क्षेत्र के थौरी में एक, सालपुर में दो, बाजारशुकुल में दो, सित्थन में एक, गौरीगंज में एक, अमेठी, तिलाेई और मुसाफिरखाना आदि क्षेत्रों में भी विद्युत पोल टूट गए।
विज्ञापन



पोल टूटने की वजह से तार भी टूटकर आपस में लिपट गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सबसे अधिक असर फुरसतगंज, जगदीशपुर और शुकुलबाजार इलाके में देखा गया। यहां के लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। आंधी-बारिश थमने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटे। आनन-फानन नए पोल लगाकर तार खींचे गए। इसके बाद किसी तरह रात में ही विद्युत आपूर्ति बहाल की। कई इलाकों में तो देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। रविवार सुबह से जुटी टीम कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर सकी। अधीक्षण अभियंता रविकांत ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने में ऊर्जा निगम की टीम लगी है। शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






16 हजार उपभोक्ताओं ने चार घंटे झेला संकट
फुरसतगंज (अमेठी)। आंधी ने फुरसतगंज विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। फीडर डिघिया, फुरसतगंज, टेकरी, ओदारी सहित कई क्षेत्रों की लाइनों में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 16 हजार उपभोक्ताओं को चार घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। आंधी के कारण उपकेंद्र के विभिन्न फीडरों में तकनीकी खामी आ गई, जिसे ठीक करने में विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य के बाद रात लगभग 10 बजे सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। (संवाद)


एक घंटे तक बाधित रही आपूर्ति
जगदीशपुर (अमेठी)। शनिवार को दोपहर बाद क्षेत्र में चली तेज आंधी से हारीमऊ और देवकली फीडर में खींचे गए विद्युत तार पर पेड़ की डाल के गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने एक घंटे बाद पेड़ की डाल हटाकर लाइन की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल की।




115 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
ऊर्जा निगम बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई करने में जुटा है। जिनका बिजली बिल बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। रविवार को गौरीगंज और अमेठी सहित पूरे जिले में 115 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। अधीक्षण अभियंता रविकांत ने बताया कि मार्च में बकायेदारों से करीब 60 करोड़ रुपये जमा कराए जाने हैं। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को पहले ही दी जा चुकी है। जिनका बकाया है, अब उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed