{"_id":"603bce9f8ebc3ee8f16642c2","slug":"15-couples-got-married-amethi-news-lko56723596","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे 15 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे 15 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामो (अमेठी)। कस्बा स्थित सेंट मेरी सीनियर सेकेंड्री कॉन्वेंट स्कूल परिसर में शनिवार रात सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में पहले से चयनित 15 जोड़े हिंदू रीति रिवाज के अनुसार परिणय सूत्र के पवित्र बंधन में बंध गए।
उमारमण जन कल्याण समिति की ओर से पिछले सात वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शनिवार को भी समिति की ओर से सेंट मेरी सीनियर सेकेंड्री कॉन्वेंट स्कूल परिसर में इसका आयोजन हुआ।
सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आए वर पक्ष के लिए रानी गणेश कुंवरि पीजी कॉलेज में जनवासा बनाया गया था। रानी गणेश कुंवरि पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अनिल सिंह के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ निकली बारात वैवाहिक स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य प्रतापगढ़ कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर बारात की अगवानी की। द्वार पूजा के बाद वैवाहिक स्थल पर बनाए गई 15 बेदी पर वर-वधू बैठाए गए। आचार्य पं. राजकरन त्रिपाठी ने अन्य विद्वान पंडितों के साथ जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पाणिग्रहण कराया।
वर-वधू ने एक दूसरे के साथ रहने का संकल्प लिया। कुंवरानी मधुरिमा सिंह एवं कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने जोड़ों को तोहफे देकर विदा किया। वैवाहिक आयोजन में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय, राज नारायण उपाध्याय, लल्लन मिश्र, प्रेमशंकर व अवधेश शुक्ल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।