फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   14.19 lakh hand gloves will be purchased for elections

चुनाव के लिए खरीदे जाएंगे 14.19 लाख हैंड ग्लब्स

Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
14.19 lakh hand gloves will be purchased for elections
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव के दौरान अफसरों व कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बड़ी संख्या में बचाव सामग्री की खरीद की जा रही है। हैंड सैनिटाइजर, ट्रिपल लेयर मास्क फेस शील्ड व साबुन आदि की जेम पोर्टल से खरीद की जा चुकी है। एकल प्रयोग वाले 14.19 लाख हैंड ग्लब्स खरीद के लिए विड आमंत्रित की जा चुकी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में लगे सभी अफसर व कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। पूर्व में ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान कार्य में लगाए गए अफसरों तथा मतदान कार्मिकों की संख्या के अनुरूप बचाव सामग्रियों की मांग स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई थी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी की मांग के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां बड़ी संख्या में बचाव सामग्री जेम पोर्टल से खरीद ली गई वहीं कुछ सामग्रियों की खरीद के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित कर दी गई है। चुनाव में लगे सभी कर्मी जहां अपने चेहरे पर फेस शील्ड लगाए रहेंगे, वहीं हैंड ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर व लिक्विड साबुन तक सभी को अलग-अलग मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग भी मतदान में लगे सभी कार्मिकों को कोविड से बचाव के लिए सभी संसाधन मुहैया कराने का निर्देश दे चुका है। मांग के अनुरूप सभी सामग्रियों की खरीद पूरी कर उसे जिला प्रशासन को मुहैया कराने की कवायद में स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है।

इन सामानों की हो चुकी खरीद
जिला निर्वाचन अधिकारी की मांग के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग बड़े पैमाने पर बचाव सामग्री की खरीद कर चुका है। विभाग की ओर से जेम पोर्टल के माध्यम से 100 एमएल की 24,410 हैंडसैनिटाइजर की बोतल, एक लाख 92 हजार 10 ट्रिपल लेयर मास्क, 79,620 रबड़ वाला हैंडग्लब्स, 17,600 फेस शील्ड, पांच लीटर की 526 पिपिया सैनिटाइजर, 1,548 पीस लिक्विड साबुन खरीदा जा चुका है। 14 लाख 19 हजार 97 पीस प्लास्कि बेस यूज एंड थ्रू हैंडग्लब्स खरीद के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने कहा कि मांग के अनुरूप सभी बचाव सामग्री जल्द ही जिला प्रशासन को मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed