फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   13,741 elders will get old age pension from new year

Amethi News: 13,741 बुजुर्गों को नए साल से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

Sat, 31 Dec 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
13,741 elders will get old age pension from new year
अमेठी। बुजुर्गों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना संचालित की जाती है। वित्तीय वर्ष में 13,741 नए बुजुर्गों को योजना से जोड़ा गया है। जिन बुजुर्गों को पेंशन के लिए चिन्हित किया गया है उनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नए साल में सभी लाभार्थियों के खाते में पेंशन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम संचालित किया जाता है। योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपये की वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। प्रति वर्ष आवेदन लेने व पुराने लाभार्थियों के जीवित होने का सत्यापन करने के बाद जून, सितंबर, दिसंबर व मार्च में तीन माह की पेंशन राशि एक साथ बैंक खाते में निर्गत की जाती है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष में पेंशन योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में नए आवेदन कर्ताओं से आवेदन लेने के साथ वित्तीय वर्ष 2021-22 के पहले से योजना में जुड़े ऐसे बुजुर्गों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। योजना के तहत 13,741 नए लाभार्थियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार निर्देशों के बावजूद अब तक 62,500 बुजुर्गों की ही ई-केवाईसी पूर्ण हुई है। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार पुराने 80,130 लाभार्थियों में 16,848 की ई-केवाईसी विभाग से तो 45,651 की अन्य सेंटरों से ई-केवाईसी पूर्ण हुई है। प्रमाणीकरण प्रक्रिया के दौरान 311 का आधार प्रमाणीकरण फेल हो गया तो 1,435 का आधार संदिग्ध मिला है। अंगूठा मैच नहीं होने से 4,974 का आवेदन लॉक किया गया है तो 10,911 पेंशन लाभार्थियों की मौत हो चुकी है।

पूर्ण सत्यापन के बाद विभाग आधार बेस पेमेंट के लिए 13,741 नए लाभार्थियों व 62,500 पुराने लाभार्थियों का डाटा डीबीटी पोर्टल पर अपलोड कर चुका है। जनवरी के पहले सप्ताह में कुल 76,241 बुजुर्गों के खाते में तीन माह की पेंशन राशि अंतरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed