{"_id":"6a5d200d310c9c95e009d119","slug":"1197-patients-treated-at-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-171163-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 1,197 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 1,197 मरीजों का उपचार
Mon, 20 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के गोसाईगंज पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करती डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1,197 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। गंभीर हालत वाले छह मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज लंबे समय से दर्द, खुजली और मौसमी बीमारियों से जूझ रहे थे। महेशपुर निवासी रेखा देवी ने बताया कि उन्हें चार जुलाई से बुखार और शरीर में दर्द है। उन्होंने कहा कि दवा खाने तक आराम रहता है, फिर बुखार और दर्द शुरू हो जाता है। बाहर से दवा लेने पर भी उन्हें राहत नहीं मिली।
गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 32 मरीज पहुंचे थे। इनमें से 10 मरीजों की जांच कर उपचार शुरू किया गया। झाऊनेई निवासी विपिन कुमार ने जुकाम और बुखार से पीड़ित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरेलू उपाय करने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली। कोरारी के मोहम्मद इशराइल भी सर्दी जुकाम से परेशान थे। गोसाईगंज के विक्रम कुमार 12 जुलाई से बुखार और बदन दर्द से पीड़ित होकर मेले में पहुंचे। डॉ. शगुफ्ता परवीन की मौजूदगी में चिकित्सकों ने इन मरीजों की जांच की और दवाएं दीं। साथ ही खानपान, स्वच्छता और नियमित उपचार अपनाने की सलाह भी दी।