{"_id":"62449b7a97c6eb08ca549086","slug":"1109-quits-second-inning-english-exam-of-up-board-amethi-news-lko6238750110","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,109 परीक्षार्थी ने छोड़ी अग्रेजी विषय की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1,109 परीक्षार्थी ने छोड़ी अग्रेजी विषय की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा के छठे दिन बुधवार को हाईस्कूल के वाणिज्य तो इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 78 में 77 ने परीक्षा दी तो इंटर में अंग्रेजी विषय में पंजीकृत 17,440 परीक्षार्थियों में से 1109 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा की निगरानी हाईटेक विधि के साथ ऑनलाइन तो गठित सचल दल व अफसर स्थलीय निरीक्षण करने में जुटे हैं।
परीक्षा के लिए निर्धारित 81 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य तो दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक व एएओ आशुतोष मिश्र समेत अन्य अफसर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की निगरानी करते रहे तो जीजीआईसी में बने मॉनीटरिंग सेल से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रीतू चौधरी ऑनलाइन निगरानी कर केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देती रहीं।
छह दिन में जिले के किसी भी केंद्र पर परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया तो गठित सचल दल भी अब तक खाली हाथ हैं। छठे दिन पहली पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय में पंजीकृत 78 में से 77 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय के पुराने पाठ्यक्रम में पंजीकृत 171 में 89 उपस्थित रहे तो 82 अनुपस्थित रहे। नए पाठक्रम में पंजीकृत 17,269 में 16,242 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए तो 1027 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के कृषि व इंटर के गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पुराना पाठ्यक्रम वाणिज्य वर्ग तो दूसरी पाली में हाईस्कूल के मानव विज्ञान तथा इंटर के इतिहास विषय के परीक्षार्थियों की परीक्षा 81 केंद्रों पर होगी।