फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   11 found covid positive in amethi

अमेठी में भी बढ़ा संक्रमण, 11 मिले पॉजिटिव

Mon, 05 Apr 2021 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
11 found covid positive in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव जिले में दिखने लगा है। रविवार रात जिला प्रशासन को मिली जांच रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले लोगों में से चार पहले से पॉजिटिव मिले मरीजों के निकट संपर्क में थे। एक दिन में 11 मरीज मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां और जागरुकता कार्यक्रम नाकाफी साबित हो रहे हैं। दूसरी लहर में जिले में अब तक मिल रहे मरीजों की संख्या इकाई में थी लेकिन रविवार को आंकड़ा दहाई में पहुंच गया है।
विज्ञापन

रविवार रात जिला प्रशासन को तीन और चार अप्रैल को लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली जिसमें 11 लोग संक्रमित पाए गए। पॉजिटिव मिले लोगों में जगदीशपुर के इंडोगल्फ के दो कर्मचारी व कस्बे की चार महिलाओं समेत छह लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से चार पहले से पॉजिटिव मिले मरीजों के क्लोज कॉटेक्ट में थे। इसी तरह मुसाफिरखाना के पूरे शिवदयाल गांव की महिला, सादीपुर का युवक, व संग्रामपुर के गूजीपुर गांव में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
पॉजिटिव मिले मरीजों में से जगदीशपुर के दुलारी नगर की एक बुजुर्ग महिला को जिला मुख्यालय के लेबल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है अन्य को होम आइसोलशन में रखा गया है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि जिले में अब तक 3,771 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 3,708 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 36 की मौत हो गई। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है।
मरीज मिलने पर बनेगा कंटेनमेंट जोन
गौरीगंज। कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डीएम अरुण कुमार ने सोमवार को कोविड केयर सेंटर में बैठक की। बैठक में सर्विलांस टीम की सक्रियता बढ़ाते हुए अधिक व्यक्तियों की सैंपलिंग व टीकाकरण करने और बाहर से आने वाले व्यक्तियों की निगरानी करने का निर्देश दिया।

कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करते हुए एक पॉजिटिव केस मिलने पर 25 मीटर के रेडियस तथा एक से अधिक केस मिलने पर 50 मीटर के रेडियस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खांसी, जुखाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी से जुड़े रोगियों को चिन्हित कर विशेष निगरानी बरतने तथा लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed