फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambulance used appear to mukhtar ansari in Mohali court name attached of mau

मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए इस्तेमाल की गई एंबुलेंस का मऊ से जुड़ा नाता, महिला डॉक्टर से पुलिस ने की पूछताछ

Thu, 01 Apr 2021 07:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Ambulance used appear to mukhtar ansari in Mohali court name attached of mau
पंजाब में पेशी के दौरान बाहुबली मुख्तार अंसाली व्हील चेयर पर - फोटो : ANI

यूपी के मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी को मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए इस्तेमाल में लाई गई एंबुलेंस का नाता मऊ से जुड़ने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को बलिया मोड़ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल की डॉ. अलका राय से पूछताछ की।

विज्ञापन


डॉ. अलका जिला महिला अस्पताल में संविदा पर डाक्टर हैं। पंजाब के मोहाली में बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी जिस एंबुलेंस से पहुंचे थे, वह श्याम संजीवनी अस्पताल बाराबंकी के नाम से पंजीकृत है। डॉक्टर का नाम भी डॉ. अलका राय है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस डॉ. अलका राय से पूछताछ करने के लिए उनके अस्पताल पहुंची। इस दौरान डॉ. अलका ने स्पष्ट किया कि वे कभी ना तो बाराबंकी में रही है और ना ही उन्होंने वहां कोई अस्पताल पंजीकृत कराया है। रही बात एंबुलेंस की, तो वे बहुत पहले जब मऊ आईं तो भीटी मुहल्ला स्थित किराए के मकान में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उस मकान को मुख्तार के करीबी उमेश सिंह ने खरीद लिया। इसके बाद मकान खाली कराने के लिए वे उन पर दबाव बनाने लगे। इस पर वे विधायक मुख्तार अंसारी से मिली थीं। इसके बाद उन्हें किसी ने परेशान नहीं किया। बाद में वर्ष 2013 में मुख्तार के लोग उनसे मिले और बोले कि विधायक जनता को देने के लिए एंबुलेंस खरीदना चाहते हैं और यह तभी संभव है जब किसी अस्पताल के नाम से एंबुलेंस खरीदी जाए।


इस दौरान मुख्तार के लोगों को वे मना नहीं कर सकीं। इसके बाद क्या हुआ, क्या नहीं उन्हें नहीं पता। डा. अलका राय ने बताया कि वे इस संबंध में एसपी सुशील घुले से मिलकर उन्हें भी पूरे प्रकरण से अवगत करा चुकी हैं। इस संबंध में बात करने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि जो तथ्य सामने आए हैं उसकी जांच की जाएगी। बाराबंकी में पंजीकृत एंबुलेंस के पेपर आदि निकलवाए जाएंगे। तभी आगे कुछ स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed