{"_id":"662154c9c1d323a0ae0aa792","slug":"zonal-and-sector-magistrates-will-be-given-training-from-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-113937-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 23 अप्रैल तक अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चलने वाले प्रशिक्षण में कुल 4808 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में मास्टर ट्रेनर के साथ डीएम अविनाश सिंह ने बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
25 मई को होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार 19 अप्रैल से अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4800 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 23 अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले ही जरूरी एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गई।
मनरेगा उपायुक्त राजेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन दो पालियों में 15 कक्षों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में बार मास्टर ट्रेनर रहेंगे जो कर्मचारियों को ईवीएम के बेहतर संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस बीच एक दिन पहले कलेक्ट्रेट सभागार में 125 मास्टर ट्रेनर के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बैठक की। डीएम ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों को बीते दिनों जो प्रशिक्षण मिला है वह जानकारी बेहतर ढंग से कर्मचारियों को दें।