फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Zafar Supari brought under tight security from Mumbai in BSP leader's murder case

बसपा नेता हत्याकांड में मुंबई से कड़ी सुरक्षा में लाया गया जफर सुपारी

Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Zafar Supari brought under tight security from Mumbai in BSP leader's murder case
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। बसपा नेता जुरगाम मेहंदी हत्याकांड में शामिल अभियुक्त मुंबई अंडरवर्ल्ड के शातिर बदमाश जफर सुपारी को सोमवार को कड़ी सुरक्षा में लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। उसे मुंबई पुलिस नागपुर जेल से लेकर यहां वारंट के आधार पर पहुंची थी। कोर्ट में जरूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद अभियुक्त को मुंबई पुलिस अपने साथ लेकर वापस चली गई।
विज्ञापन

प्रदेश के टॉप अपराधियों की सूची में शामिल हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार निवासी माफिया सरगना खान मुबारक व उसके भाई जफर सुपारी को पुलिस ने 12 नवंबर 2019 को हुए बसपा नेता जुरगाम मेहंदी व उनके चालक शुभनीति यादव की हत्या मामले में शामिल किया था। हंसवर पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में कई आरोपियों को शामिल करते हुए गिरफ्तार किया। उन पर इनाम भी घोषित हुआ। खान मुबारक इन दिनों यूपी जेल में बंद है, जबकि जफर सुपारी मुंबई की जेल में। जफर सुपारी मुंबई अंडरवर्ल्ड के शातिर बदमाशों में शामिल रहा है। उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इस बीच बसपा नेता जुरगाम मेहंदी हत्याकांड में खान जफर उर्फ जफर सुपारी को वारंट बी के आधार पर तलब किया गया। इसी मामले में उसे नागपुर जेल से लेकर मुंबई पुलिस अंबेडकरनगर पहुंची। यहां उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संगीता सिंह ने केस डायरी, रिमांड व अन्य प्रपत्रों का विस्तार से अवलोकन किया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए 27 सितंबर तक के लिए रिमांड स्वीकृत कर दिया। बाद में कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त को फिर से नागपुर जेल भेज दिया गया। न्यायालय के आदेश के बाद मुंबई पुलिस जफर सुपारी को लेकर कड़ी सुरक्षा में वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed