फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth took out tableau of Chief Minister Yogi

युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी की निकाली झांकी

Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth took out tableau of Chief Minister Yogi
अंबेडकरनगर के इल्तिफागंज मार्ग पर होली का उल्लास मनाते युवा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में होली का पर्व उल्लास के साथ मना। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। शुक्रवार सुबह से ही होली का खुमार युवाओं पर दिखने लगा था। जगह जगह युवाओं की टोली रंग अबीर गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुनों पर थिरकती नजर आई। टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी आदि क्षेत्रों में भी होली का पर्व उल्लास से मना। शाम होने के साथ ही युवाओं की टोली अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। टांडा में युवाओं की टोली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भव्य झांकी निकाली। नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया। नागरिकों ने अबीर गुलाल उड़ाकर स्वागत किया। ड्यूटी से फुर्सत मिलने के बाद शनिवार को पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन, थानों व फायर स्टेशनों पर जमकर होली खेली।
विज्ञापन

जिले में रंगों का पर्व होली शुक्रवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शुरू हुआ होली खेलने का दौर रात तक जारी रहा। सुबह युवाओं की टोली ने जहां सड़कों से गुजर रहे राहगीरों पर रंग डालकर होली खेला। जगह जगह डीजे के धुनों पर थिरकते युवाओं की टोली निकली, और एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के बीच रंग, अबीर लगाने के साथ ही कपड़ा फाड़ होली का भी ट्रेंड दिखा। दोपहर बाद अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देने का सिलसिला शुरु हुआ। जिला मुख्यालय से लेकर आलापुर, जलालपुर, हजपुरा, कटेहरी, भीटी व महरुआ आदि क्षेत्रों में युवाओं की टीम ने खूब जश्न मनाया। रंग से सराबोर युवाओं की टोली डीजे पर थिरकते हुए लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार होली शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। नगर के मोहल्ला मुबारकपुर में होली हुडदंग समिति के तत्वावधान में रंगों का त्यौहार होली धूमधाम एवं आपसी भाईचारे के साथ मना। शुक्रवार सुबह होलिका पूजन के बाद काली मंदिर से परम्परागत होली का भव्य रंगों का जुलूस होली हुडदंग समिति के संयोजन में पूरी भव्यता के साथ निकला। रंगों के जुलूस में इस बार बुलडोजर बाबा छाए रहे। ऊंट, घोड़े व आकर्षक परिधान पहने लोगों के बीच फगुआ गीतों पर थिरकते युवा जुलूस कस आकर्षण रहे। मुबारकपुर बाजार में हांड़ी फोड़ने में युवाओं की तत्परता और मानव पिरामिड का अलग ही आनन्द दिखा। मोहल्ला छज्जापुर श्रीझारखण्ड नाथ महादेव मंदिर से टांडा का होली जुलूस होली यात्रा समिति के अध्यक्ष रामजीत साहू, महामंत्री दिनेश सोनी की अगुवाई में निकला। जनपद कारागार में पुलिसकर्मियों व कैदियों ने खूब होली खेली। अकबरपुर चीनी मिल में भी कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में शनिवार को भी मनी होली
जिला मुख्यालय के अलावा कई क्षेत्रों में शनिवार को दूसरे दिन भी रंगों का पर्व होली खेली गई। अकबरपुर नगर के शहजादपुर में लगातार दूसरे दिन होली खेले जाने के चलते भीतरी मार्ग पर पूरी तरह सन्नाटा शनिवार को भी छाया रहा। यही हाल जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी रहा। होली के दिन ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों ने शनिवार को होली का जश्न मनाया। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने रंग गुलाल लगाकर खूब होली खेली। अकबरपुर कोतवाली, अकबरपुर अग्निशमन केन्द्र, अहिरौली, इब्राहिमपुर, बेवाना, सम्मनपुर व बसखारी आदि थानों में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली, और डीजे के धुनों पर खूब थिरके। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले लगकर होली पर्व की बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed