{"_id":"57af60e84f1c1bee2cee4705","slug":"youth-to-come-forward-for-plantation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण को आगे आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण को आगे आएं युवा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर नगर के बीएनकेबी पीजी काॅलेज में स्वच्छता व पौधरोपण की शपथ लेेते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण एवं स्वच्छता से संबंधित रैली निकालकर लोगों से स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत न सिर्फ स्वयं अपने घर व इर्द-गिर्द साफ-सफाई करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
इससे पहले बीएनकेबी पीजी कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही कैडेट्स को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में एक अगस्त से 15 अगस्त तक एनसीसी कैडेट्स स्वच्छता पखवारा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत एक दिन पहले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्लाटून कमांडर कैप्टन डॉ. अर्चना पाठक के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण एवं स्वच्छता से संबंधित रैली कॉलेज परिसर से निकाली। रैली अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा, शहजादपुर से होते हुए दोबारा कॉलजे परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
यहां आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती पाठक ने कहा कि सभी कैडेट्स की जिम्मेदारी है कि वे न सिर्फ स्वयं अपने घर व इर्द-गिर्द साफ-सफाई रखें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बाद में विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान परेड इंस्पेक्टर हवलदार केएल गामी समेत एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।