फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth should vote enthusiastically, choose qualified representatives

युवा बढ़-चढ़कर करें मतदान, चुनें योग्य प्रतिनिधि

Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth should vote enthusiastically, choose qualified representatives
अंबेडकरनगर। शत-प्रतिशत मतदान से ही किसी भी चुनाव में पारदर्शिता आ सकती है, इसी से योग्य प्रतिनिधि का चुनाव किया जा सकता है। मतदान के लिए युवाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी होगी। न सिर्फ वे खुद मतदान करें बल्कि दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को प्राचार्या डॉ. अर्चना पाठक ने कही। वे अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ कर छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। बाद में छात्र-छात्राओं ने रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देशानुसार शनिवार को बीएनकेबी पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ. अर्चना पाठक ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। भारतीय संविधान ने सभी को मतदान करने का अधिकार दे रखा है। ऐसे में इस अधिकार का सभी को बढ़-चढ़कर प्रयोग करना चाहिए। सभी चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान करने से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकेगा। योग्य जनप्रतिनिधि होने से समाज व देश का विकास तेजी के साथ होगा। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान में उन्हें बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी होगी। युवा देश के भविष्य हैं। देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी युवाओं की है। ऐसे में युवाओं का कर्तव्य है कि न सिर्फ वे खुद मतदान करे बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

बाद में रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अंजलि, शालू गुप्ता, शिवांगी, श्रेया, खुशबू, साक्षी व श्वेता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ पांडेय, डॉ. प्रेमचंद्र यादव, डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी व डॉ. अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed