{"_id":"62b4a1bcde061d1f3f594bea","slug":"youth-should-increase-the-dominance-of-up-in-sports-ambedkar-nagar-news-lko6365317127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में यूपी का और दबदबा बढ़ाएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में यूपी का और दबदबा बढ़ाएं युवा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी में ओलंपिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेतीं खिलाड़ी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस उल्लास केे साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डीआरडीए परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से खेल प्रतिभाओं का आगे आना सुखद है।
ओलंपिक दिवस की शुरुआत हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके हुई। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के पीडी राकेश प्रसाद ने कहा कि खेलों को लेकर युवाओं की बढ़ती रुचि उज्जवल भविष्य का संकेत है। पीडी ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर धूम मचाने वाले खिलाड़ियाें का जिक्र करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओलंपिक संघ जिलाध्यक्ष डॉ. राणा रणधीर सिंह ने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का दबदबा बढ़ रह है। देव इंद्रावती महाविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि इस कॉलेज से निकल कर तमाम युवा देश व प्रदेश स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने कहा कि खेलों के जरिए प्रगति की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। प्राचार्य डॉ. एपी सिंह व एसोसिएशन कोषाध्यक्ष आशाराम वर्मा ने ओलंपिक खेलों से जुड़े इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वीरबल शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के एथलीट नीरज पटेल, विपिन पटेल, हाकी के नार्थ जोन स्तर खिलाड़ी अमित कुमार, अंतर महाविद्यालीय एथलीट विपिन यादव, हाकी खिलाड़ी सुमन सिंह, पूनम व एथलेटिक्स खिलाड़ी अंशु पटेल समेत अन्य खिलाड़ी व युवा मौजूद रहे।