फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth's death in tripling, two serious

ट्रिपलिंग में युवक की मौत, दो गंभीर

Tue, 23 May 2017 10:48 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 23 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth's death in tripling, two serious
accident
ट्रिपल राइडिंग कर वैवाहिक आयोजन से लौट रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर सोमवार रात पेड़ से टकरा गई। इनमें से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। अंबेडकरनगर जिला अस्पताल लाए जाने के बाद एक अन्य युवक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ, जबकि दूसरे को फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


अहिरौली थाना अन्तर्गत कटेहरी बाजार निवासी दिलीप कुमार जायसवाल(25), संदीप अग्रहरि (28) व संजीत जायसवाल(18) सोमवार रात एक ही बाइक से फैजाबाद जनपद के गोसाईगंज थाना अन्तर्गत महबूबगंज में वैवाहिक समारोह में भाग लेने गए हुए थे।
विज्ञापन


देर रात वे तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। अंबेडकरनगर के निकट पहुंचने पर फैजाबाद जनपद की सीमा में सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकराई। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों घायल युवकों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए दिलीप को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ, जबकि संजीत को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत कबीरपुर गांव निवासी राजकुमार(40) सोमवार देर शाम उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक द्वारा जलालपुर से घर जा रहा था।


गांव के निकट हुई घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अन्तर्गत अमौली गांव निवासी भारत(19) को मंगलवार सुबह घर के निकट पिकअप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वह बाइक द्वारा अकबरपुर आ रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजाबाद के तारुन निवासी मंगरू(40) मंगलवार सुबह बाइक द्वारा अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed