{"_id":"62b89b3db4d7022284156747","slug":"youth-injured-by-beating-dies-ambedkar-nagar-news-lko636966633","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित राजकीय पार्क में मामूली विवाद को लेकर दो युवकों की हुई पिटाई में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक घायल की तहरीर पर चार नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजकीय उद्यान पार्क अकबरपुर में शनिवार को कुछ लोगों ने गोलबंद होकर मिर्जापुर कोडरा निवासी राधेश्याम (27) व शिवपूजन की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी थी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर राधेश्याम की हालत ज्यादा बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि परिवारीजन जब तक उसे लेकर रवाना होते, तब तक राधेश्याम ने दम तोड़ दिया।
इस बीच मामले की जानकारी होने पर एएसपी संजय कुमार राय जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती शिवपूजन से पूछताछ की। भरोसा दिलाया कि समुचित कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल शिवपूजन की तहरीर के आधार पर चार नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों शिवा व आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।