{"_id":"61abb1076bcb904cc741d690","slug":"youth-got-full-chance-to-move-forward-in-yogi-government-ambedkar-nagar-news-lko607440395","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में मिला युवाओं को आगे बढ़ने का पूरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में मिला युवाओं को आगे बढ़ने का पूरा मौका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री जितिन प्र?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। युवाओं को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार पूरी निष्ठा व सक्रियता से काम रही है। मौजूदा सरकार ने युवाओं को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मुहैया कराया है। यह विचार शनिवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने व्यक्त किए। वह अकबरपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित इंक्यूबेशन सेंटर के लोकार्पण व फैकल्टी निवास के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इंक्यूबेशन सेंटर जिले के युवाओं, महिलाओं व अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस सेंटर के माध्यम से जुड़ने वाले युवाओं, नागरिकों व उद्यमियों को न सिर्फ विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक के उपयोग का फायदा मिलेगा वरन यहां आने सुझावों को संकलित कर सरकार नई योजनाएं बनाने पर भी मंथन करेगी। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं व उद्यमियों के हितों को लेकर गंभीर है और पूरी निष्ठा के साथ युवाओं व उद्यमियों के हित में जरूरी हर कार्य कर रही है।
करीब डेढ़ करोड़ की लागत से इंजीनियंरिंग कॉलेज में बने इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने इसकी महत्ता विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि इस सेंटर में पहुंचकर युवा व उद्यमी अपने व्यवसाय से जुड़ी तकनीक के बारे में विचार विमर्श कर सकेंगे। इस सेंटर के माध्यम से उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में काफी मदद मिलेगी। इस दौरान केबिनेट मंत्री ने टाइप फोर फैकल्टी भवन का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर अध्यक्ष एयरो इंडिया लिमिटेड सुशील कुमार अग्रवाल, सचिव तकनीकी शिक्षा आलोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसआईआईसी तरुण चतुर्वेदी, डीएम सैमुअल पॉल एन, सीडीओ घनश्याम मीणा आदि मौजूद रहे।