फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies due to lightning

बिजली गिरने से युवक की मौत

Wed, 23 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to lightning
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत डांड़ी महमदपुर गांव में बुधवार शाम खेत में भैंस चराने गया युवक गरज चमक के बीच गिरी बिजली की चपेट में आ गया। इससे उसकी झुलसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम गांव निवासी मोहम्मद रईस (42) अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठा हुआ था। बताया है कि इसी बीच गरज चमक के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन

इस पर कुछ दूरी पर स्थित खेत में घास चर रहीं भैंस को वहां से हटाने के लिए रईस खेत की तरफ गया, तो इसी बीच तेज गरज चमक के बीच बिजली खेत में गिरी। अनुमान है कि इसी बीच रईस बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। उधर एसओ सुधांशु वर्मा ने बताया कि बिजली से युवक की मौत की जानकारी है। संबंधित क्षेत्र के राजस्वकर्मी को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed