{"_id":"6a3ecfd185026a165a0d9108","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-159326-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
Sat, 27 Jun 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
सद्दरपुर। मालीपुर बाजार से पत्नी के लिए दवा लेकर लौट रहे भदोई निवासी पवन (26) की बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
बड़े भाई पंकज के मुताबिक पवन गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब ढाई साल पहले उनकी शादी रोशनी से हुई थी। बृहस्पतिवार रात पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह बाइक से मालीपुर बाजार दवा लेने गए थे। घर लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सिर पर हेलमेट न लगाए होने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें सीएचसी जलालपुर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पवन की मौत की खबर मिलते ही वृद्ध माता प्रभा देवी और पिता जोखूराम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी रोशनी अपने पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। थाना प्रभारी शशांक शुक्ला ने बताया कि हादसे की लिखित शिकायत नहीं मिली है।