फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth damaged Ambedkar statue, created ruckus

Ambedkar Nagar News: आंबेडकर प्रतिमा को युवक ने किया क्षतिग्रस्त, हंगामा

Mon, 21 Oct 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth damaged Ambedkar statue, created ruckus
जहांगीरगंज के नरियांव दलित बस्ती में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद मौजूद लोग व पुलिसक
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मानसिक रूप से परेशान युवक ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। एएसपी समेत दो थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में अधिशासी अधिकारी की मदद से क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज नगर पंचायत के नरियांव दलित बस्ती अबदरवा का है। यहां डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव के साथ ही राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी वहां टीम के साथ आ गए। एएसपी पूर्वी श्यामदेव भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। छानबीन में पता चला कि बस्ती के ही एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने फावड़े से प्रतिमा के पैर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed