{"_id":"68ab414569addbfc9701fb33","slug":"youth-congress-took-out-a-procession-and-demonstrated-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-140791-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवा कांग्रेस ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवा कांग्रेस ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन
Sun, 24 Aug 2025 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
बरियावन बाजार में जुलूस निकाले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के बरियावन बाजार में रविवार को युवा कांग्रेस ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत यादव के नेतृत्व में तथा अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष शाहदवन अली की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा और पदयात्रा के माध्यम से किया गया।
कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता में चूक और वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष हेमंत यादव ने कहा कि अगर चुनाव आयोग वोट चोरी कराना बंद नहीं करता, तो हमारी लड़ाई जारी रहेगी। युवा कांग्रेस नेता विनोद जायसवाल ने कहा कि अंबेडकरनगर से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। अंशु मौर्य, विशाल जायसवाल, शैलेंद्र यादव, राम धीरज यादव, कादिर पठान, गोविंद यादव, राजित यादव, प्रवेश यादव, अंशुमान वर्मा, गोलू वर्मा, शशिकांत वर्मा, रिंटू चौधरी, संदीप जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।