फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth arrested for vandalism and theft attempt at ATM

Ambedkar Nagar News: एटीएम में तोड़फोड़ व चोरी के प्रयास में युवक गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for vandalism and theft attempt at ATM
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा क्षेत्र में शनिवार की रात एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव निवासी मोहम्मद राजू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

टांडा नगर क्षेत्र में विभिन्न बैंकों के लगभग एक दर्जन एटीएम मशीनें स्थापित हैं। शनिवार की रात करीब दो बजे, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित एटीएम कक्ष में एक युवक घुसा। पहले उसने सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किया, फिर मशीन से नकदी निकालने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान मुंबई स्थित बैंक के मुख्यालय से एटीएम में अनाधिकृत गतिविधि की सूचना टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान आदर्श चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक एटीएम में भी छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। हालांकि आरोपी मशीन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त नहीं कर सका और नकदी निकालने में विफल रहा। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद उसे सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नशे की लत ने धकेला अपराध की राह पर
पूछताछ में आरोपी मोहम्मद राजू ने बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदी है और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। नशे की लत के चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई। इसी कारण उसने पैसों के लालच में एटीएम से चोरी करने की कोशिश की।कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed