{"_id":"6324c66dc3a2c90dfe7a314e","slug":"young-man-s-body-found-in-the-field-sensation-ambedkar-nagar-news-lko6486587128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला युवक का शव, सनसनी
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के लहटोरवा चौकी इलाके के घुन्नेपुर गांव स्थित खेत में शुक्रवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घुन्नेपुर गांव के कुछ ग्रामीणों ने सुबह खेत में युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने बसखारी पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मोती निषाद (33) निवासी धुसवां हसनपुर अमोला बुजुर्ग के तौर पर की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबर है कि युवक नशे का आदी था। वह गुरुवार शाम पत्नी से पांच सौ रुपये लेकर घर से बाहर निकला था। इस बीच शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। उसके शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं मिले हैं।