फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man hit by jeep, trama refered

सड़क पार कर रहा युवक जीप से कुचलकर घायल, ट्रॉमा रेफर

Tue, 09 Jul 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
young man hit by jeep, trama refered
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार में मंगलवार सुबह सड़क पार करने के दौरान एक युवक बेकाबू जीप की चपेट में आ गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के शिवपुर गांव निवासी अमित (22) बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी में अपने एक रिश्तेदार के यहां बीते दिनों आया था। मंगलवार सुबह वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रही बेकाबू जीप ने उसे कुचल दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सीएचसी बसखारी में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर मालीपुर थाना अन्तर्गत मालीपुर निवासी सुदामा (52) पत्नी सतीराम मंगलवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई थी। महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासी जावेद (45) पुत्र मोहम्मद हुसैन सोमवार देर शाम बाइक से भीटी से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। बसखारी थाना अंतर्गत बुकिया निवासी अजय (32) पुत्र पंचम सोमवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जावेद की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed